
घर से सिंघू बार्डर तक – एक दिन
जैसे ही आप चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए निकलते हैं तो लगभग हर दस किलोमीटर पर आपको किसान आंदोलन का नजारा देखने को मिल जाएगा।हर वाहन जिस पर किसान का झंडा या बैन्नर लगा है, उसे बाकायदा रोककर चाय, पिन्नी, बिस्कुट, ब्रेड आदि की सेवा से नवाजा जाता है।