
जलवायु बदलाव के दौर में कृषि
जलवायु बदलाव का संकट तेजी से विश्व के सबसे बड़े पर्यावरणीय संकट के रूप में उभरा है। जीवन के विभिन्न महत्वपूर्ण पक्षों के संदर्भ में इस संकट को समझना जरूरी हो गया है। भारत में आजीविका का सबसे महत्वपूर्ण स्रोत कृषि व इससे जुड़े विभिन्न कार्य हैं।