Site icon Trolley Times

अभी तो लड़ना है

अभी तो लड़ना है तब तक

जब तक मायूस रहेंगे फूल

तितलियों को नहीं मिलेगा हक़

जब तक अपनी जड़ों में नहीं लौटेंगे पेड़

 

अभी तो लड़ना है तब तक

जब तक हलों को रोकती रहेंगी लाठियाँ

भूखा रहेगा हथौड़े का पेट

जब तक सीमाओं पर बहाल नहीं होगी शान्ति

 

अभी तो लड़ना है तब तक

जब तक आत्महत्या करती रहेगी शिक्षा

जेबों में सोता रहेगा रीतापन

जब तक आदमी को पीटता रहेगा वक़्त

 

अभी तो लड़ना है तब तक।

 

Exit mobile version