Site icon Trolley Times

यदि तुम नहीं माँगोगे न्याय

कुमार अम्बुज

 

यह विषयों का अकाल नहीं है

यह उन बुनियादी चीज़ों के बारे में है जिन्हें

थककर या खीझकर रद्दी की टोकरी में नहीं डाला जा सकता

जैसे कि न्याय

         जो बारबार माँगने से ही मिल पाता है थोड़ाबहुत

         और माँगने से कुछ नहीं, सिर्फ अन्याय मिलता है

         मुश्किल यह भी है कि यदि तुम नहीं माँगोगे

         तो वह समर्थ आदमी अपने लिए माँगेगा न्याय

         और तब सब मजलूमों पर होगा ही अन्याय

कि जब कोई शक्तिशाली या अमीर या सत्ताधारी

लगाता है न्याय की गुहार तो दरअसल वह

एक वृहत्, ग्लोबल और विराट अन्याय के लिए ही

याचिका लगा रहा होता है

Exit mobile version