
भारतीय किसान यूनियन टिकैत
1988 में बोट क्लब, दिल्ली तक में किसान आन्दोलन की धमक के बाद वर्तमान का आन्दोलन ऐसा दूसरा मौका है जब किसानी के मुद्दे पर राजधानी की सीमाओं पर किसानों का चक्काजाम हुआ है। इस आन्दोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने आन्दोलन से एक वर्ष पहले 1987 में भारतीय किसान यूनियन की स्थापना की।