Site icon Trolley Times

राष्ट्रगीत

रघुवीर सहाय

राष्ट्रगीत में भला कौन वह

भारतभाग्यविधाता है

फटा सुथन्ना पहने जिसका

गुन हरचरना गाता है.

मखमल टमटम बल्लम तुरही

पगड़ी छत्र चंवर के साथ

तोप छुड़ाकर ढोल बजाकर

जयजय कौन कराता है.

पूरबपश्चिम से आते हैं

नंगेबूचे नरकंकाल

सिंहासन पर बैठा,

उनके तमगे कौन लगाता है.

कौनकौन है वह 

जनगणमन

अधिनायक वह महाबली

डरा हुआ मन बेमन जिसका

बाजा रोज बजाता है.

Exit mobile version