Site icon ਟਰਾਲੀ ਟਾਈਮਜ਼

तुम्हारी फ़ाइलों में गाँव का मौसम गुलाबी है

अदम गोंडवी 

तुम्हारी फ़ाइलों में गाँव का मौसम गुलाबी है

मगर ये आँकड़ें झूठे हैं ये दावा किताबी है

उधर जम्हूरियत ढोल पीटे जा रहे हैं वो

इधर पर्दे के पीछे बर्बरीयत है नवाबी है

लगी है होड़–सी देखो अमीरी और ग़रीबी में

ये पूँजीवाद के ढाँचे की बुनियादी ख़राबी है

तुम्हारी मेज़ चाँदी की तुम्हारे जाम सोने के

यहाँ ज़ुम्मन के घर में आज भी फूटी रक़ाबी है

गोरख पांडे 

अंधेरे कमरों और

बंद दरवाज़ों से

बाहर सड़क पर

जुलूस में और

युद्ध में तुम्हारे होने के

दिन आ गये हैं।

Exit mobile version